निफ्टी and सेंसेक्स : NIFTY और SENSEX क्या है ?

Sharing is caring 💖
  • 2
    Shares

कई बार हम सुनते हे की NIFTY 200 point लुढ़क गया SENSEX 500 point लुढ़क गया. NIFTY ने आज नया 12000 का high बनाया ,NIFTY ने आज नया 8000 का low बनाया.Investors को इतने crores का profit हुवा , इतने crores का loss हुवा. तो यह बाते हम समझ नहीं पाते क्योकि आप नहीं जानते NIFTY and SENSEX क्या है ? तो हम हमारे इस post से आपको NIFTY and SENSEX क्या है इसकी पूरी जानकारी आपको देंगे.

NIFTY और SENSEX क्या है ?

NIFTY and SENSEX -Investmentadda

India में Bombay स्टॉक एक्सचेंज यानी BSE और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी NSE यह दो मुख्य स्टॉक एक्सचेंज है.स्टॉक एक्सचेंज एक मार्केट होता है जहां पर शेयर खरीदने वाले और शेयर बेचने वालों के बीच शेयर्स का लेनदेन होता है. NIFTY और SENSEX दोनों भी Index है. SENSEX Bombay स्टॉक एक्सचेंज ( BSE ) का main Index यानी मुख्य निर्देशक हैं. वहीं Nifty National स्टॉक एक्सचेंज ( NSE ) का मुख्य निर्देशांक ( Index ) है. BSE पर 5000 से भी ज्यादा कंपनीज लिस्टेड है और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज NSE पर 1600 से ज्यादा कंपनीज लिस्टेड है.और मार्केट का हाल जानने के लिए इन सारी कंपनी को ट्रैक करना नामुमकिन है। इसीलिए Index बनाए गए.

India में स्टॉक मार्केट का हाल जानने के लिए आपको सारे कंपनीज को ट्रैक करने की कोई जरूरत नहीं है. बस NIFTY और SENSEX से पता कर सकते हो कि आज मार्केट अप है या डाउन.जब NIFTY और SENSEX अप होते हैं यानी Green कलर या हरे निशान में होते हैं तब हम कहते कि स्टॉक मार्केट अप हैं.

जब NIFTY और SENSEX डाउन यानी RED कलर या लाल निशान में होते हैं तब हम कहते हैं कि स्टॉक मार्केट डाउन है जैसे जैसे ब्लड रिपोर्ट पेशेंट के सेहत की जानकारी देते हैं उसी तरह NIFTY और SENSEX इंडियन स्टॉक मार्केट की सेहत बताते है.

NIFTY

NIFTY NSE में listed 50 शेयर्स का Index है. 50 कंपनी NIFTY में शामिल है.अलग-अलग सेक्टर की 50 बड़ी और अच्छे ट्रैक रिकॉर्ड वाली कंपनी NIFTY में शामिल है जिसका मतलब है कि NIFTY के मूवमेंट इन 50 कंपनीज के शेयर की Price movement पर डिपेंडैं होती है. NIFTY 50 India का important और महत्वपूर्ण Index है यह देश में सबसे जायदा trend होने वाला index है.और दूसरे पर BSE का Sensex है. आसान भाषा में कहे तो निफ़्टी India की top 50 Companies का Index है.

निफ़्टी (NIFTY) से हमे पता चलता है उसमे listed companies कैसे काम कर रही.अगर अच्छा है तो इसका सीधा असर उसके उसके share भाव पर दिखता है और उसके भाव बढ़ जाते है की price है. NIFTY में listed शेयर बढ़ जाते है तो Nifty में भी तेजी आती है.

ठीक उसी तरह listed companies का लाभ कम हो रहा तो तो इसका सीधा असर उसके उसके share भाव पर दिखता है और उसके भाव गिर जाते है.Shares गिर जाते है तो फिर Nifty में भी गिरावट आती है.

SENSEX

SENSEX भी Nifty की तरह Index हे लेकिन SENSEX में India की Top 30 Companies शामिल है.जिसे S&P BSE Sensitive Index भी कहा जाता है, SENSEX BSE की बेंचमार्क इंडेक्स है.यह 30 अच्छी तरह से स्थापित और आर्थिक रूप से अच्छी कंपनियों है जो बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज BSE में listed है. यह भारत में सबसे पुराना Stock index है.भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास को समझने के लिए विश्लेषक और निवेशक सेंसेक्स का उपयोग करते है.जिसकी शुरुवात 1986 में हुई थी. दीपक Mohoni द्वारा SENSEX शब्द की शुरुवात की गई थी.

SENSEX में अलग-अलग sectors की well Established और अच्छी ट्रैक रिकॉर्ड वाली कंपनी शामिल है जिसका मतलब है कि Sensex की movement इन कंपनी के शेयर की price movement पर depend है.

SENSEX उसके अंतर्गत आने वाली 30 Companies के उतार-चढाव पर नज़र रखता है. listed companies का लाभ कम-ज्यादा हो रहा तो तो इसका सीधा असर उसके उसके share भाव पर दिखता है और उसके भाव गिर-बढ़ जाते है.Shares गिर-बढ़ जाते है तो फिर SENSEX में भी गिरावट-तेजी आती है.

NIFTY और SENSEX का नाम कैसे पड़ा

NIFTY का full form है National Stock Exchange Fifty यह National और Fifty यह दो नमो से बना हुवा शब्द है इसे Nifty 50 भी कहते है.लेकिन सब लोग इसे NIFTY के नाम से ही प्रयोग में लाते है.

SENSEX यह शब्द Sensetive और Index इन दो शब्दों को मिलाकर बना है. Sensitive इस word के पहले 4 letter और Index के आखिरी 2 letters उसको मिलाकर SENSEX शब्द बना है.

Index क्या है ?

Index यह शेयर बाजार की प्रक्षेपवक्र दर्शाया गया है कि एक सांख्यिकीय उपाय है.यह एक विशेष बाजार या एक खंड का प्रतिनिधित्व करने वाली प्रतिभूतियों के एक काल्पनिक पोर्टफोलियो के आधार पर बनाया गया है. Stock का selection उसकी type of industry, market capitalization, or the size of the company के अनुसार भिन्न हो सकते हैं.शेयर बाजार के Index का मूल्य अंतर्निहित शेयरों के मूल्यों का उपयोग कर गणना की जाती है.

शेयर बाजार का Index market sentiment और direction of price movements की दिशा को दर्शाता है.

Demat & Trading account कहाँ खोलना सही है ?

NIFTY के अंदर listed Top 50 Companies

NIFTY 50 में लिस्टेड Companies की लिस्ट कुछ इस प्रकार है

Sr.No. Company Name Sector Weightage
1 Reliance Industries Ltd. Petroleum Products 11.84%
2 HDFC Bank Ltd. Banks 10.31%
3 Housing Development Fin. Corp. Ltd. Finance 7.17%
4 Infosys Limited Software 6.33%
5 ICICI Bank Ltd. Banks 5.37%
6 Tata Consultancy Services Ltd. Software 5.18%
7 ITC Ltd. Consumer Non Durables 4.31%
8 Kotak Mahindra Bank Limited Banks 4.10%
9 Hindustan Unilever Ltd. Consumer Non Durables 3.68%
10 Bharti Airtel Ltd. Telecom – Services 3.09%
11 Larsen and Toubro Ltd. Construction Project 2.88%
12 Axis Bank Ltd. Banks 2.17%
13 Asian Paints Limited Consumer Non-Durables 1.90%
14 Maruti Suzuki India Limited Auto 1.86%
15 Nestle India Ltd. Consumer Non-Durables 1.56%
16 State Bank of India Banks 1.55%
17 HCL Technologies Ltd. Software 1.49%
18 Bajaj Finance Ltd. Finance 1.29%
19 Sun Pharmaceutical Industries Ltd. Pharmaceuticals 1.28%
20 Dr Reddys Laboratories Ltd. Pharmaceuticals 1.23%
21 NTPC Limited Power 1.19%
22 UltraTech Cement Limited Cement 1.13%
23 Mahindra & Mahindra Ltd. Auto 1.04%
24 Power Grid Corporation of India Ltd. Power 1.01%
25 Britannia Industries Ltd. Consumer Non-Durables 1%
26 Titan Company Ltd. Consumer Durables 0.93%
27 Bajaj Auto Limited Auto 0.88%
28 Cipla Ltd. Pharmaceuticals 0.82%
29 Tech Mahindra Ltd. Software 0.82%
30 Wipro Ltd. Software 0.79%
31 Hero MotoCorp Ltd. Auto 0.77%
32 Oil & Natural Gas Corporation Ltd. Oil 0.76%
33 Coal India Ltd. Minerals/Mining 0.74%
34 Shree Cement Ltd. Cement 0.70%
35 Bharat Petroleum Corporation Ltd. Petroleum Products 0.69%
36 Bajaj Finserv Ltd. Finance 0.67%
37 Adani Ports & Special Economic Zone Transportation 0.63%
38 Indusind Bank Ltd. Banks 0.59%
39 Eicher Motors Ltd. Auto 0.58%
40 Grasim Industries Ltd. Cement 0.58%
41 Tata Steel Ltd. Ferrous Metals 0.56%
42 UPL Ltd. Pesticides 0.56%
43 Indian Oil Corporation Ltd. Petroleum Products 0.53%
44 Hindalco Industries Ltd. Metals 0.51%
45 Bharti Infratel Ltd. Telecom – Equipment & Accessories 0.49%
46 JSW Steel Ltd. Metals 0.47%
47 GAIL (India) Ltd. Gas 0.43%
48 Vedanta Ltd. Metals 0.42%
49 Zee Entertainment Enterprises Ltd. Media & Entertainment 0.42%
50 Tata Motors Ltd. Auto 0.39%
nifty 50

NIFTY में Listing के लिए parameters

  • Company registered होनी चाहिए National Stock Exchange ( NSE ) पर.
  • Stocks में होनी चाहिए high liquidity.इसका मतलब है की share आसानी से buy और sell कर सके.
  • कंपनी के लिए पिछले छह महीनों के लिए 100% की trading frequency की जरूरत है.
  • इसमें औसत free-floating market capitalization होना चाहिए, जो सबसे छोटा इंडेक्स घटक से 1.5 गुना अधिक है.
  • Shares जो Differential Voting Rights वो भी eligible होंगे Index के लिए.

NIFTY index पिछले छह महीने के लिए शेयर प्रदर्शन के आधार पर हर छह महीने में change होता रहता है.जिस कंपनी का अच्छा प्रर्दशन नहीं रहा उसे 4 week पहले सूचित करके बताया जाता है जिस किसीका अच्छा प्रर्दशन हो उस शेयर को Nifty index में शामिल किया जाता है.

SENSEX के अंदर listed Top 30 Companies

SENSEX में जो 30 companies का Weightage है वो July 2020 के हिसाब है.

Sr No Company Sector Weightage(%)
1 RELIANCE Petroleum Products                          14.57
2 TCS IT   Consulting & Software                           5.81
3 INFY IT   Consulting & Software                         7.30
4 ICICIBANK Banking                           6.05
5 HDFCBANK Banking                         11.63
6 HCLTECH IT                            1.62
7 BHARTIARTL Teleco                           3.59
8 INDUSINDBK Banks                           0.79
9 SBIN Banks                           1.86
10 LT Construction   & Engineering                           3.07
11 TECHM IT   Consulting & Software                           0.93
12 AXISBANK Banks                           2.57
13 ITC Cigarettes-Tobacco   Products                           4.58
14 BAJAJ-AUTO 2/3   Wheelers                           0.99
15 ONGC Exploration   & Production                           0.69
16 TATASTEEL Iron   & Steel                           0.66
17 NTPC Electric   Utilities                           1.09
18 M&M Cars   & Utility Vehicles                           1.29
19 ASIANPAINT Furniture-Furnishing-Paints                           2.02
20 POWERGRID Electric   Utilities                           1.12
21 BAJAJFINSV Holding   Companies                           0.97
22 TITAN Other   Apparels & Accessories                           1.08
23 NESTLEIND Packaged   Foods                           1.59
24 ULTRACEMCO Cement   & Cement Products                           1.14
25 SUNPHARMA Pharmaceuticals                           1.40
26 BAJFINANCE Finance   (including NBFCs)                           1.97
27 MARUTI Cars   & Utility Vehicles                           2.03
28 HDFC Housing   Finance                           8.10
29 HINDUNILVR Personal   Products                           5.09
30 KOTAKBANK Banks                           4.41

NIFTY 50 का Calculation किस प्रकार होता है ?

NIFTY 50 index calculate किया जाता है free-float market capitalization-weighted method से.

Market Capitalization = Shares Outstanding x Price

Free Float Market Capitalization = Shares Outstanding x Price x Investible Weight Factor

Index Value = Current Market Value / Base Market Capital x Base Index Value (1000)

4 main फैक्टर्स जो NIFTY 50 को calculate करने के लिए important है :

  • The Base year यानि आधार वर्ष 1995 के रूप में लिया जाता है.
  • The Base value (आधार मान) 1000.
  • NIFTY NSE के 50 सक्रिय रूप से कारोबार शेयरों पर आधारित है.
  • 24 sectors से 50 top stocks select किये जाते है.

NSE की Website पर आप चेक कर सकते है :

https://www1.nseindia.com/products/content/equities/indices/nifty_50.htm

https://www1.nseindia.com/content/indices/ind_nifty50.pdf

NIFTY और SENSEX में क्या अंतर है ?

SENSEX और NIFTY दोनों ही वैसे तो index है. दोनों ही index में इंडिया की large cap stocks शामिल है.दोनों में कुछ अंतर है जो एक दूसरे अलग और एक को दूसरे से बेहतर बनाते है.तो देखते है दोनों में अंतर है :

  • NIFTY National स्टॉक एक्सचेंज ( NSE ) का हिस्सा है वही SENSEX Bombay स्टॉक एक्सचेंज ( BSE ) का main Index है.
  • Bombay स्टॉक एक्सचेंज के main इंडेक्स SENSEX में 30 companies शामिल होती है.वही NIFTY में 50 companies शामिल होती है.इसीलिए NIFTY के index पर ज्यादा भरोसा रहता है क्यों की 50 companies 30 के मुकाबले में market capitalization का आकलन ज्यादा वास्तविक स्थिति दिखाने में कर पायेंगी
  • SENSEX की तुलना में NIFTY का portfolio ज्यादा diversified है.
  • NIFTY और SENSEX दोनों Index के बीच मुख्य अंतर यह है की NIFTY का मूल्य SENSEX की तुलना में कम है.इसका कारण यह है कि SENSEX के मामले में आधार वर्ष 1978-79 है और आधार मूल्य 100 है.जबकि NIFTY के मामले में आधार वर्ष 1995 है और आधार मान 1000 है.NIFTY को SENSEX के आधार वर्ष से लगभग 17 वर्ष शुरू किया गया था. यदि कोई सूचकांक दोनों के लिए एक ही आधार वर्ष लेता है तो उसे एक समान मूल्य मिलेगा.

9 thoughts on “निफ्टी and सेंसेक्स : NIFTY और SENSEX क्या है ?

  1. Deep study .. and very nice information..
    Can understand better because of the Hindi n English language combination…

  2. हिन्दी भाषा से समझने मे आसनी होती है बहुत आसान भाषा में आपने लीखा है जो begineer है उसे बहुत अच्छा समझाता हैं.nice keep going

  3. आपने हिंदी में बहुत ही सरलता से share market को समझआया है… धन्यवाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *